फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हड़ताल में शामिल हुए मजदूर और कर्मचारी, निकाला जुलूस

Fri, 13 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में मांगों को लेकर नारेबाजी करते वि​भिन्न संगठनों के सदस्य व कर्मचारी। 
विज्ञापन
भिवानी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर वीरवार को मजदूर, कर्मचारियों, परियोजना कर्मियों ने शहर में पुराना बस अड्डा तक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। बिजली बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, नगरपालिका, रोडवेज, व अन्य सरकारी विभागों, भवन निर्माण, मनरेगा, आंगनबाडी, आशा, मिड डे मील कर्मियों, वन मजदूरों, ग्रामीण चौकीदारों, सफाई कर्मियों ने जुलूस निकाल कर नेहरू पार्क में इकट्ठा हुए व रोष सभा की। रोष प्रदर्शन व सभा की संयुक्त अध्यक्षता सीटू से सुशीला सरोहा, सर्व कर्मचारी संघ से सुमेर आर्य, इंटक से कृष्ण बड़सी, एआईयूटीयूसी से राजकुमार बसिया, राष्ट्रीय कामगार संघ से मंजू भानगढ़ ने व संचालन सीटू नेता सदीक डाढ़म व सर्व कर्मचारी संघ नेता धर्मवीर भाटी ने किया।
विज्ञापन

देशव्यापी हड़ताल की रोष सभा व प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मजदूर, कर्मचारी व किसान नेताओं ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार मजदूर, कर्मचारी व किसान विरोधी नीतियों को अपना रही है। वर्तमान सरकार निजीकरण उदारीकरण की नीतियों पर तेजी से आगे बढ़ रही है। जिसके चलते जनता के हक के तमाम कानूनों को समाप्त किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समाप्त करके चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं। मजदूरों को कॉरपोरेट का गुलाम बनाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। मजदूर वर्ग के ऐतिहासिक आंदोलनों की बदौलत बने 8 घंटे के कानून को पलट दिया गया है जिसके स्थान पर हरियाणा सरकार 10 घंटे का कानून पास कर चुकी है।
आज के रोष प्रदर्शन को सीटू नेता कामरेड अनिल कुमार, सर्व कर्मचारी संघ से अशोक गोयत, इंटक से रामौतार खोरड़ा, एटक से ईश्वर शर्मा, एआईयूटीयूसी से धर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय कामगार संघ से सुरेश गुजरानी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से मास्टर वजीर सिंह, किसान सभा व माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश सहित कई संस्थाओं के नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

मांगों में लेबर कोड रद्द करने, न्यूनतम वेतन 26000 रुपए लागू करने, आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील, वन मजदूरों, ग्रामीण चौकीदार व सफाई कर्मियों समेत सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, बिजली बिल, बीज विधेयक सहित अन्य मांगें शामिल रहीं


-हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने किया राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन
भिवानी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी, मजदूर व विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन डिपो प्रधान राजकुमार तालू, नरेंद्र लोहारू व रमेश की अध्यक्षता में किया गया। प्रदर्शन में मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चा के वरिष्ठ मुकेश दुहन, सुरेन्द्र अमित कुमार सहित काफी संख्या में सदस्यों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में केंद्र सरकार के रोष व्यक्त कर नारेबाजी की।

शिक्षा बोर्ड के 206 कर्मचारियों ने हड़ताल में उपस्थिति दर्ज कराई

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कैंपस में वीरवार को नारों और विरोध प्रदर्शन की गूंज से सराबोर रहा। विभिन्न ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन-1016 संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक दिवसीय हड़ताल की। सभा के पश्चात सभी बहादुर कर्मचारी, किसान और मजदूर संगठनों के साथ मिलकर नेहरू पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षा बोर्ड के कुल 206 कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर हड़ताल को सफल बनाया। कर्मचारियों में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष देखने को मिला, जिसे उन्होंने शिक्षा के मूलभूत ढांचे पर प्रहार करार दिया। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने मुख्य रूप से पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों को हरियाणा बोर्ड से हटाकर सीबीएसई से जोड़ने के फैसले का विरोध किया। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सरकार धीरे-धीरे राज्य शिक्षा बोर्ड के महत्व को कम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें