फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ईशरवाल बिजलीघर में करंट लगने से कर्मचारी की मौत

Fri, 14 Aug 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव ईशरवाल बिजलीघर में काम करने के दौरान 40 वर्षीय कर्मचारी विजय कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। विजय सिरसा के रत्ता खेड़ा गांव के निवासी थे। वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत बिजली निगम में कार्यरत थे। बुधवार दोपहर काम करते समय उन्हें 32 केवी का तेज करंट लगा जिससे वह झुलस कर अचेत हो गए। वहां मौजूद साथियों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर तोशाम थाना से जांच अधिकारी प्रहलाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के भाई अनिल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें