फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धागा फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। धागा फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की मशीन की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान बिहार के जिला सीवान निवासी शिवा शंकर यादव (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई अवध किशोर के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवा शंकर विवाहित था। उसके चार बच्चे, दो लड़के और दो लड़की हैं। वह करीब दो साल से भिवानी फैक्टरी में काम कर रहा था। रविवार को वह रात की पाली में काम कर रहा था। सोमवार को अल सुबह करीब चार बजे मशीन का धागा उसकी गर्दन में उलझ गया। इसके कारण वह मशीन में जा गिरा। साथी कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और शिवा शंकर की मौत हो चुकी थी। इस बारे में मृतक के परिजन व पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव का सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। सब्जी मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई और भतीजे के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें