फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कोताही बरतने पर पांच पर्यवेक्षक हुए कार्य मुक्त

Tue, 07 Mar 2023 07:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेय
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं के अंग्रेजी विषय की सोमवार को परीक्षा हुई। प्रदेशभर के 1691 परीक्षा केंद्रों पर 314144 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में नकल के नौ केस दर्ज किए। वहीं हसनपुर के दो परीक्षा केंद्रों को भी आगामी परीक्षा के लिए उपमंडल होडल में स्थानांतरित किया है। जबकि ड्यूटी में कोताही बरतने पर पांच पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किए गए।
विज्ञापन

दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के उड़नदस्ते ने रेवाड़ी और पलवल जिले के परीक्षा केंद्रों पर नकल के पांच केस दर्ज किए। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर-03 (बी-1) व हसनपुर-07 (बी-2) पर निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने के कारण इन परीक्षा केंद्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए होडल उपमंडल पर शिफ्ट कर दिया है। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार उड़नदस्ते ने भिवानी जिले के पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां नकल के दो केस पकड़े। संयुक्त सचिव डॉ पवन कुमार के उड़नदस्ते ने भिवानी, चरखी-दादरी एवं महेंद्रगढ़ जिलों के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकल के सात केस दर्ज किए।
संयुक्त सचिव ने परीक्षा केंद्र राकवमावि झोझू कंला का औचक निरीक्षण किया। जहां जांच के दौरान पाया कि केंद्र पर बोर्ड द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे चोरी हुए हैं। कैमरे चोरी होने के बाद भी मुख्य केंद्र अधीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर मुख्य केंद्र अधीक्षक से पूछताछ की गई। जिस पर उनका जबाव संतोषजनक नहीं मिला। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को लिखा है। बोर्ड संयुक्त सचिव ने परीक्षा केंद्र रावमावि भेरा (तोशाम) पर तीन मार्च को संचालित हुई शारीरिक शिक्षा विषय के वायरल पेपर की जांच की गई और आरोपी परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक रामनिवास अध्यापक सामाजिक अध्ययन एमडीडीएवी गर्ल्स हाई स्कूल गुरेरा के खिलाफ केंद्र अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। बोर्ड सचिव विशेष उड़नदस्ता नारनौल ने परीक्षा केंद्र एसएमडी रावमावि निवाज नगर-01(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक राजपाल जेबीटी राप्रापा धरसु (नारनौल) को उनके कक्ष में नकल के दो केस दर्ज होने पर कार्यभार मुक्त किया है। प्रश्न पत्र उड़नदस्ता ने परीक्षा केंद्र रावमावि तलवड़ी रूका-01(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक जयदीप पीआरटी और जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ता चरखी-दादरी ने परीक्षा केंद्र महाराणा वमावि बौंद कंला-07 पर कार्यरत पर्यवेक्षक राजन देवी, परीक्षा केंद्र रावमावि रानीला-02 पर कार्यरत पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र बीसीएम वमावि, रानीला और सुरेश कुमार टीजीटी रॉयल इंटरनेशनल स्कूल रानीला को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें