नवाबों के शहर लोहारू में पांच साल तक भाजपा के विधायक रहे जेपी दलाल पहले कृषि मंत्री और बाद में वित्तमंत्री बने। कृषि मंत्री रहते हुए रेतीले इलाके वाले लोहारू में सिंचाई और किसानों के हित की कई बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू कराया। इस बीच कई सपने अधूरे भी रह गए।
-गांव खरकड़ी में बागवानी व गिगनाऊ में इंडो इजराइल उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना
-गोकलपुरा में पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र व गांव गरवा में एक्वा पार्क की स्थापना
-बहल और लोहारू में सब्जी मंडी का निर्माण
-बहल में लुवास केंद्र की स्थापना
-कृषि आधारित बड़ी औद्योगिक इकाई की स्थापना कराना
-लोहारू से दिल्ली तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण
कोई काम नहीं हुआ, हम विशेष जोन में शामिल कराएंगे : कांग्रेस
दो बार लोहारू से विधायक रहा हूं। भाजपा के कार्यकाल में लोहारू में कोई भी बड़ी परियोजना पर काम नहीं हुआ है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद लोहारू को विशेष जोन में शामिल कराने का प्रयास रहेगा।