फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: पहली बार एक ही जिले की चार बेटियां ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
मैच जीतने के बाद बॉक्सर नीतू घनघस
विज्ञापन
भिवानी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भिवानी की बेटियां बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। भिवानी की चार बेटियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जिनका मैच बुधवार हो होगा। क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद उनका पदक पक्का हो जाएगा। जोकि देश के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि एक ही जिले के चार महिला मुक्केबाज महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। मिनी क्यूबा की बेटियां ने यह इतिहास बदलने का काम किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव धनाना की बेटी नीतू घनघस ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में तजाकिस्तान की मुक्केबाज से रिंग में मुकाबला किया। नीतू ने महज 128 सेकेंड में मैच जीत लिया, जिसमें रेफरी ने आरएससी का प्रयोग करते हुए उन्हें विजेता घोषित कर दिया। नीतू ने पिछला मैच भी आरएससी से जीता था। नीतू का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला जापान की मुक्केबाज से होगा, जोकि उनसे लंबाई में ज्यादा है, जिसके कारण मैच काफी रोमांचित रहने वाला है। शहर की मेहताब दास की ढाणी निवासी 60 किलोग्राम की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने तजाकिस्तान की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं गांव धनाना की बेटी 52 किलोग्राम भारवर्ग की मुक्केबाज साक्षी ढांडा का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला चीन की मुक्केबाज से होगा। जबकि भिवानी शहर से 81 से अधिक किलोग्राम भारवर्ग की मुक्केबाज नुपूर श्योराण का मुकाबला कजाकिस्तान की मुक्केबाज से होगा। उनके कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश सिंह, कोच संजय श्योराण, जयभगवान घनघस, मनोज ढांडा, कृष्ण, रणबीर सिंह, अक्षित मैच में उनका हौसला बढ़ाने के लिए जा रहे है।

भिवानी की बेटियों लगातार की सराहनीय प्रदर्शन कर रही है। बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए जा रहे उनके कोच, परिजन और खेल प्रेमी काबिले तारिफ है। इससे उन्हें रिंग में काफी हौसला मिलता है। नीतू ने लगातार दूसरा मैच आरएससी से जीता है, जिससे दूसरे मुक्केबाजों को भी प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, प्रवक्ता, हरियाणा बॉक्सिंग संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें