फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चुनाव कानूनगो के घर से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
 देवनगर कॉलोनी में चोरी की बाद खाली अलमारी। 
विज्ञापन
भिवानी। बंद पड़े चुनाव कानूनगो के घर से चोर करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण व 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। जब परिजन घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की वारदात के बारे में पता चला। इस संबंध में सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवनगर कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह चुनाव कानूनगो के पद पर कार्यरत है। उसके दो लड़के हैं जिसमें से बड़ा लड़का विकास विवाहित है और छोटा लड़का अविवाहित है। उनके परिवार के सभी सदस्य गत 17 मार्च की रात को वैष्णो माता के मंदिर में जाने के लिए गए थे। पीछे से घर पर कोई भी सदस्य नहीं था। घर पर ताला लगा हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जब वे अपने घर पर वापस आए तो उन्हें मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। उन्हें अंदर रखी अलमारी व संदूक के ताले भी टूटे हुए मिले, जबकि सामान अस्त-व्यस्त तरीके से पड़ा हुआ मिला।
उन्होंने अलमारी में रखे हुए आभूषण चेक किए तो उन्हें आभूषण व नकदी नहीं मिली। सतीश ने बताया कि चोर उनके घर से सोने का करीब ढाई तोले का हार, कानों के टोप्स, तीन अंगूठी, चांदी के 10 सिक्के, एक जोड़ी पाजेब और 30 हजार रुपये की नकदी ले गए। इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर पर आस-पड़ोस में चोरी के बारे में पूछताछ की। लेकिन उनके हाथ चोर के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मौके पर फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संजय कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें