फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपने स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान : राजयोगिनी बीके सुमित्रा

Thu, 29 May 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाअओं काे योगाभ्यास करवाती बीके स
विज्ञापन
भिवानी। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें पौष्टिक भोजन ग्रहण करना चाहिए। तले हुए व फास्ट फूड से दूरी बनानी चाहिए। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की शाखा सिद्धि धाम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कही।
विज्ञापन

महिलाओं की ऊर्जा, आत्मबल और कार्यक्षमता उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। इसलिए सक्रिय जीवनशैली अपनाकर न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता भी लाई जा सकती है। इसके लिए उन्हें कम से कम 1 घंटा ध्यान, योगाभ्यास और व्यायाम करना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान, प्राणायाम और गहरी नींद को प्राथमिकता दें। इस अवसर पर बीके आरती, बीके शिमला, बीके सुशील, बीके नीलम, बीके भरपाई, बीके संजू उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें