फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से पानी न आने से परेशान महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया रोष

विज्ञापन
पेयजल समस्या से परेशान सिटी कॉलोनी की महिलाएं पब्लिक हेल्थ कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तीन दिन से पेयजल समस्या से परेशान गुस्साएं लाइन पार सिटी कॉलोनी वासियों ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय परिसर में मटके फोड़ रोष जताया। गुस्साएं क्षेत्रवासियों ने इस बारे में लिखित शिकायत भी अधिकारियों को सौंपी। अधिकारियों ने उन्हें जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी राकेश, नन्ही, भतेरी, अंग्रेजो देवी, आरती, मुकेश, सुरेश ने बताया कि उनके यहां विभाग द्वारा बोरिंग का पानी सप्लाई किया जाता है। जिसकी पिछले तीन दिन से मोटर जली हुई है। इसके चलते लाइन पार सिटी कॉलोनी में पेयजल समस्या गहराई हुई है। बोरिंग का पानी इतना गंदा आता है कि उसे आदमी तो दूर पशु भी ना पीये। तीन दिन से पानी की सप्लाई न होने के क्षेत्र के लोगों को दूर-दराज से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि पानी की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। बोरिंग का पानी पीने लायक नहीं है। इसलिए दूसरी जगह विभाग द्वारा बोरिंग करवाया जाए। जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक उन्हें टैंकर से पानी मुहैया करवाया जाए। पानी सप्लाई के लिए जो मोटर लगाई गई है उसे जल्द ठीक करवाई जाने की उन्होंने मांग की। मौके पर पहुंचे जेई कपिल श्योराण ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक उनकी पानी की समस्या दूर नहीं होती तब तक उन्हें टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा। जल्द उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें