फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मी ने जड़ा चिकित्सक को थप्पड़, हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार रात चिकित्सक और एक महिला पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। चिकित्सक का आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी जबरन उससे रेस्ट लिखवाना चाहती थी और वीडियो बनवाकर मरीजों के इलाज में बाधा पहुंचा रही थी। रोका तो उसने थप्पड़ मारा। वहीं महिला पुलिसकर्मी ने भी अश्लील हरकत करने, अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए। दोनों ने एमएलआर भी कटवाई। जिसके बाद अब दिनोद गेट चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ली है। मामले को लेकर शनिवार दोपहर भी हंगामा हुआ।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। शहर की ही एक चौकी में कार्यरत महिला कर्मचारी इमरजेंसी पहुंची। उसके साथ एक अन्य युवती भी थी। साथ वाली युवती वीडियो बनाने लगी। जिस पर विवाद हुआ। विवाद में महिला पुलिसकर्मी ने चिकित्सक को थप्पड़ जड़ दिया। इसे लेकर देर रात तक विवाद चला।
चिकित्सक ने बताया कि महिला पुलिस उससे जबरन रेस्ट लिखवाना चाहती थी। उसे बताया कि आचार संहिता के चलते वह रेस्ट नहीं लिख सकता। सिर्फ इलाज कर सकता हूं। इस पर महिला पुलिसकर्मी झगड़ा करने लगी। उसके साथ आई एक अन्य युवती वीडियो बनाने लगी। उसे रोका तो विवाद किया और थप्पड़ मारा।
विज्ञापन

वहीं महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि उसे तीन दिन से बुखार है और अपने इलाज के लिए रात को आई थी। यहां चिकित्सक को पुरानी पर्ची दिखाई तो कहा कि इस पर जो दवाइयां लिखी है वो ही ले लो। जिस पर चिकित्सक को कहा कि इसी पर दवाइयां लिख दो। जिस पर अभद्र व्यवहार किया। वह बाहर जाने लगी तो चिकित्सक पीछे से आया और उसे गलत नीयत से पकड़ा। उस समय वहां अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वह अपने इलाज की गुहार लगाती रही और चिकित्सक ऊपर तक पहुंच होने की बात कहकर सबक सिखाने की बात कहता रहा। रात डेढ़ बजे तक भी उसकी एमएलआर नहीं काटी गई। शनिवार सुबह वह दोबारा आई तो दोपहर साढ़े 12 बजे उसकी एमएलआर काटी गई। उसमें भी कोई चोट नहीं दिखाई गई।
दोपहर में भी हुआ हंगामा : रात के बाद शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे भी इमरजेंसी में हंगामा हुआ। एमएलआर के लिए पहुंची महिलाकर्मी ने इमरजेंसी ड्यूटी दे रहे चिकित्सक पर एमएलआर नहीं काटने के आरोप लगाए। जिस पर हंगामा हुआ। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस आई। यहां पुलिस के सामने भी हंगामा हुआ।
तुझे सस्पेंड करा देंगे... : महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि शनिवार को उसने शिकायत दी तो पुलिस ने भी उसका सहयोग नहीं किया। साथ ही उसे ही कहा कि तुझे सस्पेंड करा देंगे। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
चिकित्सकों ने जताया रोष : चिकित्सक को थप्पड़ मारे जाने की बात को लेकर शनिवार को चिकित्सकों के संगठन की बैठक प्रधान डॉ. हरेंद्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें घटना पर रोष जताया गया। चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे तो वे काम ही नहीं कर पाएंगे और रिजाइन देकर प्राइवेट ही कर लेंगे। कौन पिटेगा रोज-रोज। चिकित्सकों ने मामले में महिला पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे बैठक कर अन्य फैसला लेंगे। बैठक में डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. मनीष श्योराण, डॉ. आशीष, डॉ. वेदपाल, डॉ. लवांशु, डॉ. रमेश लांबा, डॉ. अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी ली है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें