फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर की 95 यूनिवर्सिटी की 750 महिला खिलाड़ी दंगल में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार से 95 विश्वविद्यालय की करीब 750 महिला खिलाड़ी दंगल में अपना दम दिखाएंगी। पहली बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहे चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में देशभर के 95 विश्वविद्यालय से करीब 750 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। अधिकतर खिलाड़ी सोमवार शाम तक भिवानी पहुंच गई। भिवानी के राधास्वामी सत्संग भवन दिनोद और वैश्य कॉलेज में खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वैश्य कॉलेज में कुश्ती के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

सीबीएलयू की ओर पांच से सात नवंबर तक वैश्य कॉलेज में 16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप में 750 महिला पहलवान अपना दमखम दिखाएंगी। हरियाणा भर से महिला पहलवानों ने सोमवार को ही भिवानी में दंगल करने के लिए डेरा डाल लिया। सोमवार को कार्यक्रम स्थल का यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने भी जायजा लिया। डीन विद्यार्थी कल्याण एवं चैंपियनशिप के संयोजक डॉ. सुरेश मलिक ने आयोजन समिति की विभिन्न समितियों के सदस्यों, खेल तकनीकी विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों, टीम मैनेजरों की बैठक में चैंपियनशिप के सभी नियमों एवं संचालन की रूपरेखा पर विचार रखे। बैठक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल विभाग की उप निदेशक डॉ. शकुंतला बैनीवाल, आईएयू के खेल पर्यवेक्षक डॉ. राजेन्द्र खत्री, डॉ. रीना पूनिया खेल प्रभारी मनिपाल विश्वविद्यालय जयपुर, डॉ. सुभाष, कोच नरेंद्र कुमार व सुरेश अत्री ने भाग लिया। कुश्तियां कुल दस भार वर्गों में होंगी। सुबह छह बजे से पहलवानों का वजन मापा जाएगा। सुबह दस बजे चैंपियनशिप का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. विनय कपूर करेंगी।
अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी दिखाएंगी दम : तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगी। इनमें एमडीयू से खेलने वाली पूजा, पिंकी और सरिता शामिल हैं। इनके अलावा अन्य राज्यों से भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दमखम दिखाएंगी। फेडरेशन से जुड़े 40 रेफरी भी बुलाए गए हैं। उनके जिम्मे तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट को कराने की जिम्मेवारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें