फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिलाओं को दी उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) हरियाणा शाखा कार्यालय की ओर से शाइन (स्टैंडर्डस हैल्प इंफार्म एंड नर्चर एंपावर्ड वुमेन) पहल के तहत जिले के सात विकास खंडों में उपभोक्ता जागरूकता अभियान पूरा किया गया।
विज्ञापन

10 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के तहत बहल, लोहानी, कैरू, भिवानी, बवानीखेड़ा और सिवानी ब्लॉकों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भारतीय मानकों, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों की करीब 270 महिला प्रतिनिधियों को भारतीय मानक ब्यूरो की उपभोक्ता हितैषी पहलों और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी गई। सभी कार्यक्रमों का संचालन और समन्वयन बीआईएस हरियाणा शाखा कार्यालय के रिसोर्स पर्सन डॉ. प्रदीप लौरा ने किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप लौरा ने प्रतिभागियों को भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका और कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
उन्होंने आईएसआई मार्क, हॉलमार्किंग, अनिवार्य पंजीकरण योजना और उपभोक्ता जागरूकता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित उत्पादों की पहचान करने के उपाय बताए।
इसके साथ ही बीआईएस केयर ऐप का लाइव प्रदर्शन कर बीआईएस प्रमाणित उत्पादों और स्वर्ण आभूषणों की हॉलमार्क की सत्यता जांचने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
मधुरिमा माधव, वैज्ञानिक-ई निदेशक एवं प्रमुख, हरियाणा शाखा कार्यालय भारतीय मानक ब्यूरो (उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय) ने कहा कि शाइन पहल के माध्यम से महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मानकीकरण, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का अभियान हरियाणा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि पंचकूला, पानीपत, हिसार और भिवानी सहित विभिन्न जिलों में अब तक करीब 30 शाइन जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें