फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ठप सीवर और पेयजल किल्लत पर फूटा कोंट रोड की महिलाओं का गुस्सा, किया प्रदर्शन

Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कोंट रोड ​भिवानी में पेयजल समस्या सुलझाने के लिए नारेबाजी करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
भिवानी। गर्मी के साथ ही पानी का संकट पैदा होने लगा है। शहर में पानी की राशनिंग चल रही है। कोंट रोड गली नंबर दो, तीन व चार में पानी का संकट गहराया है। वहीं क्षेत्र के सीवर भी ठप पड़े हैं। समस्याओं के समाधान के लिए महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भिवानी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कामरेड ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानीं। जनसंघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश ने विभाग के कर्मचारियों से बात करके उनकी गलियों में पर्याप्त प्रेशर से पीने के पानी की आपूर्ति दिलाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि चार माह पहले इसी मोहल्ले की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर दादरी रोड जाम किया था, तब उन्होंने ही महकमे के अधिकारियों से मिलकर चोड़ी पाइपलाइन डलवाई थी, परंतु पर्याप्त प्रेशर के अभाव में इनके घरों में पानी नहीं आ रहा। यहां के नागरिक हैंडपंपों का खारा पानी पीने को मजबूर है। परिणाम स्वरूप उस पानी से बीमारियों का संक्रमण बढ़ रहा है। यही नहीं इन गलियों की सीवर भी ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि विभाग में बजट न आने से समय पर महकमे के ठेकेदारों का भुगतान नहीं हो रहा है। नए पाइप खरीदने के लिए बजट भी नहीं है। जब वे लोगों की समस्या लेकर जाते हैं तो अधिकारी बजट के अभाव की चर्चा करके अपनी जिम्मेवारी से बच रहे हैं।
उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इन प्रभावित गलियों के नागरिकों की पीने का पानी और ठप सीवर समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। ऐसा नहीं करने पर क्षेत्र के लोग संबंधित विभाग के कार्यालय पर आकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर सुखदेव पालवास, फूलचंद व लक्ष्मी सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें