03 फोटो दो गुटो के झगड़े में घायल एक पक्ष के लोग।
- फोटो : Bhiwani
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। इसके अलावा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। फिलहाल मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
गांव कोंट निवासी कपूर (47) ने बताया कि करीबन एक साल पहले उसका भाई पड़ोस के ही एक व्यक्ति को मकान बेच रहा था। कपूर का आरोप है कि जिसको लेकर उक्त लोगों ने उसके भाई को बयाना देकर दो लाख रुपये नकद दे दिए। फिर उन्होंने मकान न बेचने की बात कही तो आरोपी पक्ष ने मकान के बयाने के अनुसार दो गुना पैसे देने को कहा। उन्होंने पंचायत में फैसला कर उन्हें चार लाख रुपये दे दिए। कपूर का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने एक साल पहले भी उसके साथ हाथापाई की थी। उक्त पक्ष के लोग बाहर से पांच-छह दिन पहले आए थे। सोमवार को वह वोट डालने के लिए जा रहा था तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
इधर, दूसरे पक्ष से घायल विकास (26) का आरोप है कि उन्होंने मकान लिया था, मगर आरोपी पक्ष ने जब विरोध किया तो उन्हें बयाने के अनुसार पैसे ले लिए और सारा मामला सामान्य हो गया। विकास का आरोप है कि पंचायत के समझौते के बावजूद आरोपी पक्ष ने करीबन एक साल पहले उसके पिता राजकुमार के साथ मारपीट की। विकास का कहना है कि एक साल पहले हुए झगड़े के बाद वह परिवार समेत निमड़ीवाली रहने लगा। सोमवार को वे सब वोट डालने आए तो आरोपी पक्ष ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव में आने पर उनके ही परिवार से जितेन्द्र (30), सन्नी(25) व अनीता(50) के साथ मारपीट की गई। घायलों को उपचार केे लिए इमरजेंसी में लाया गया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।