फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांग। गांव सैय निवासी वीरपाल की पत्नी 25 वर्षीय पुष्पा की डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर भिवानी सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतका के जेठ नरेश कुमार ने बताया कि वीरवार को परिजन पुष्पा को डिलीवरी के लिए गांव चांग पीएचसी लेकर आए थे। शुक्रवार को उसने बेटे को जन्म दिया था। पुष्पा का पहले से भी एक बेटा था। परिवार में दूसरे बेटे के जन्म के बाद खुशी का माहौल था। डिलीवरी के बाद पुष्पा की हालत सामान्य थी लेकिन कुछ समय बाद अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद चांग पीएचसी की स्टाफ नर्स ने उसे भिवानी सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया।
पुष्पा को भिवानी सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। शुक्रवार देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें