फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: देवसर माता मंदिर में भीड़ में दम घुटने महिला का रक्तचाप गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव देवसर के देवी माता मंदिर में रविवार सुबह 11 बजे दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक महिला का दम घुटने के बाद उसका रक्तचाप गिर गया। जिसके बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही जूई कलां पुलिस थाना की टीम नागरिक अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव भानगढ़ निवासी 42 वर्षीय ममता रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने भतीजे प्रवीण के साथ गांव देवसर के देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आई थी। ममता अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की लाइन में लगी थी कि इसी दौरान उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर गई। वहां मौजूद स्वयंसेवकों ने उसे संभाला। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। ममता के भतीजे प्रवीण ने बताया कि उसकी चाचा सुरेश गांव में खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उसकी चाचा सुरेश के दो बच्चे हैं और दोनों शादीशुदा हैं। वहीं मृतका के पति सुरेश ने बताया कि उसकी पत्नी को रक्तचाप की बीमारी थी और मेले में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने की वजह से उसका दम घुट गया। जिस कारण उसका रक्तचाप नीचे गिर गया और शुगर लेवल बढ़ गया।इस कारण उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
जूई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई इकबाल ने बताया कि मृतका के पति सुरेश के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें