फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। झुप्पाकलां के समीप शनिवार शाम भेड़-बकरियां चराकर घर लौट रही 50 वर्षीय कलावती को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में महिला के साथ मौजूद एक छोटा बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुप्पाकलां पुलिस ने महिला के बेटे राकेश की शिकायत पर अज्ञात बोलेरो पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
झुप्पाकलां निवासी कलावती भेड़-बकरियां पालकर परिवार का गुजर-बसर करती थीं। शनिवार को वह खेतों में भेड़-बकरियां चराने के बाद घर लौट रही थीं।
इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कलावती की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी की चपेट में उनके साथ मौजूद छोटा बच्चा भी आ गया और उसे गंभीर चोटें आईं। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हिसार के निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

झुप्पा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि मृतका के बेटे राकेश की शिकायत पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कलावती चार बच्चों की मां थीं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें