फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव कितलाना में ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कितलाना में बेटी की शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। खेत से लकड़ियां लेकर लौट रही 37 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे कुचलने से मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ।
विज्ञापन

कितलाना निवासी बेदो देवी पड़ोस की महिला पूजा के साथ खेतों से सूखी लकड़ियां लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में दोनों ने एक ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट मांगी। पूजा ट्रैक्टर पर सवार हो गई लेकिन बेदो देवी के चढ़ने से पहले ही चालक ने वाहन चला दिया। इससे बेदो देवी ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पति अनिल ने बताया कि उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी 11 दिसंबर को तय है।
विज्ञापन

बेटी की शादी से पहले हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। सदर थाने के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि अनिल की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें