फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भूलवश जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत

Thu, 14 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानी खेड़ा। क्षेत्र के गांव बलियाली में मंगलवार शाम एक 38 वर्षीय विवाहित महिला की भूलवश जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बलियाली निवासी मामन ने बताया कि उसकी पत्नी प्रेमा देवी ने मंगलवार शाम घर में रखा जहरीला पदार्थ गलती से पी लिया। सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे भिवानी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल है।
घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह एचसी सतीश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर कागजी कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतका के पति के बयान के आधार पर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें