फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला सहित तीन ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में तीन अलग-अलग जगह पर तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना संबंध पुलिस थाना को दी।
विज्ञापन

पहला मामला रविवार रात करीब नौ बजे का है। सेवानगर कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने घर पर ही अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना बीटीएम पुलिस चौकी को दी। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहर निगलने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है।
दूसरा मामला बवानीखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र का है। गांव जाटूलोहारी निवासी राहुल ने शनिवार देर शाम करीब सात बजे जहरीला पदार्थ निगला गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। युवक की हालत गंभीर है। बवानीखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं तीसरा मामला दिनोद गेट पुलिस चौकी क्षेत्र का है। गोशाला मार्केट निवासी 19 वर्षीय युवक ने शनिवार रात करीब आठ बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना दिनोद गेट पुलिस चौकी को दी। महिला सहित तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें