फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला ने लगाए छेड़छाड़ और दहेज प्रताड़ना के आरोप

Mon, 03 Aug 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दहेज के लिए प्रताड़ित करने और देवर पर छेड़खानी की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिवानी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 1 सितंबर 2023 को भिवानी निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसने बताया कि यह अंतरजातीय विवाह था और दोनों परिवारों की सहमति से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने लगा।
महिला ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने बेटी नहीं चाहिए कहते हुए गर्भ गिराने का दबाव बनाया। उसने चाय में कुछ मिलाकर पिलाने से गर्भपात होने और दहेज को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने देवर पर नवंबर 2023 में छेड़खानी और जबरदस्ती की कोशिश का आरोप लगाया। उसने बताया कि 10 मार्च 2024 से वह मायके रह रही है और 13 जुलाई 2024 को बेटे को जन्म दिया जिसका खर्च मायके वालों ने उठाया। सिविल लाइन थाना एसएचओ सुमित ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें