फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला ने परिचालक पर लगाया चलती बस से धक्का देने का आरोप

Wed, 15 Nov 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे नौरंगाबाद की पंचायत व ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

गांव नौरंगाबाद की पंचायत ने बुधवार को भिवानी के पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर महिला से अभद्र व्यवहार करने वाले रोडवेज कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी को सौंपी शिकायत में पीड़ित महिला शशी ने बताया कि वह 29 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश में मायके से अपने ससुराल ढाणी नौरंगाबाद के लिए चली थी। वह दिल्ली से हरियाणा रोडवेज की बस में ढाणी नौरंगाबाद के लिए बैठी।
महिला ने बताया कि करीब साढ़े 6 बजे बस बामला पहुंची तो रोडवेज कंडेक्टर ने महिला को बस से उतरने के लिए कहा तथा बोला कि बस नौरंगाबाद नहीं रूकेगी, यही उतर जाओ। उसने विरोध करते हुए कहा कि वह अकेली महिला है और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बस रोकने से उसे परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसके बाद रोडवेज परिचालक ने उससे अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि अन्य यात्रियों द्वारा दबाव डाले जाने पर कंडक्टर बस को नौरंगाबाद रोकने के लिए माना, लेकिन जब बस नौरंगाबाद पहुंची तो उसे चलती बस से धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह रोड पर गिर कर घायल हो गई। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच इंद्र सिंह फौजी, पूर्व सरपंच नसीब, जयवीर सिंह तंवर, सत्यनारायण सैनी व मुकेश ने कहा कि पीड़ित महिला की ओर से शिकायत दर्ज करवाए जाने के बावजूद भी 15 दिनों से पीड़ित न्याय के लिए भटक रही है। लेकिन पुलिस कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारी रोडवेज कर्मचारियों से सांठ-गांठ किए हुए है। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और किसी से भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर पंच ओमप्रकाश, सरजीत सिंह, सुंदर सिंह, दीवान, सतबीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें