फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की सुरक्षा के लिए अगले विधानसभा सत्र में बिल लाएंगे : चौटाला

Tue, 15 Aug 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल सहित अनेक मुद्दों को विधानसभा के अगले सत्र में उठाया जाएगा। कानून की निशुल्क पढ़ाई के लिए गठबंधन सरकार विचार कर रही है, जिसके बाद से हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश होगा जहां पर कानून की शिक्षा को बढ़ावा देने का काम शुरू होगा। वे सोमवार शाम को स्थानीय बार एसोसिएशन सभागार में प्रधान सुरेंद्र चौधरी के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि लोहारू बार की लाइब्रेरी का डिजिटल सुधार हो इसके लिए योजना बनाई जाए। उन्होंने बार एसोसिएशन को 11 लाख रुपये के अनुदान देने की घोषणा की है। एसवाईएल के राजनीतिक मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किरण चौधरी पढ़ी लिखी हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि लोहारू के साथ लगते बाढड़ा, सतनाली होकर हिसार रेवाड़ी से मुंबई एक्सप्रेस वे में मिलाने के लिए नई नेशनल हाईवे की विंग तैयार की जानी है। इसके लिए जल्द ही काम शुरू होगा।
बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र चौधरी की अनेक मांगों को उन्होंने अपनी सहमति दी है। बार के सचिव रवि यादव, शीशराम, रामकुमार पावडिय़ा, महेंद्र सिंह मान, कल्याण सिंह, महेश श्योराण, संजय बिसलवास, विनोद श्योराण, रामनारायण पहाड़ी, नरेंद्र शेखावत, सुनील कुमार, सुरेंद्र पिपली, धर्मेंद्र बोडलिया, कुलदीप मान, विजय गोठड़ा, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नकीपुर, वेदपाल ढिल्लो, सुरेंद्र राठी, रवींद्र ढाणी रहीमपुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें