फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की धमकी से परेशान युवक ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से परेशान युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक युवक के भाई के ब्यान पर उसकी पत्नी व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार को जिला सामान्य अस्पताल में मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

मामला शनिवार शाम करीब छह बजे का है। बाढड़ा थाना क्षेत्र के गांव भांडवा निवासी 26 वर्षीय सतीश की कस्बा बाढ़ड़ा में ज्वेलरी की दुकान थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक सतीश ने भाई रेशवीर ने बताया कि उसके छोटे भाई सतीश की शादी 19 नवंबर 2019 को गुरुग्राम निवासी तन्नु के साथ हुई थी। सतीश की पत्नी तन्नु शादी से नाखुश थी। वह उसके भाई को खुद से वकील होने के ताने देती रहती थी। उसका पिता हरियाणा पुलिस में तैनात है तो वह उसकी धमकी भी देती थी। उसके कहे अनुसार न चलने पर झुठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। छह दिसंबर 2019 को सतीश के ससुर उनके घर आए और सतीश को धमकाने लगे। वो अपने साथ तन्नु को उसके सामान और जेवरात समेत अपने साथ ले गए। उसके बाद तन्नु उसके भाई सतीश को फोन पर तंग करने लगी। सतीश ने ये बात अपने परिजनों को बताई।
शनिवार शाम करीब छह बजे सतीश का उसके पास फोन आया और वह बोला कि मै तन्नु व मेरे ससुर तेजपाल की वजह से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। रेशवीर ने बताया कि उसने अपने दोस्त पवन को फोन करके सतीश को संभालने के लिए कहा तो उसने देखा कि सतीश गांव से थोड़ी दूर अपनी गाड़ी में बेसुध था। उसको उपचार के लिए भिवानी के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सतीश अपनी पत्नी व अपने ससुर के प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सतीश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। जिसने कस्बा बाढ़ड़ा में ज्वेलरी की दुकान कर रखी थी। उसका बड़ा भाई रेशवीर भी सरकारी सेवा में कार्यरत है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रेशवीर ने बयान पर मृतक की पत्नी तन्नु व ससुर तेजपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। रविवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें