फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 दिन बाद बनी सहमति तो दिव्यांगों का अनशन हुआ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर के बाहर 82 दिन से चला आ रहा दिव्यांगजनों का क्रमिक अनशन और धरना मांगों पर सहमति बनने के बाद वीरवार को समाप्त हो गया। धरने को नगराधीश ने अनशन पर बैठे दिव्यांगजनों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया और 12 सूत्रीय मांगों का लिखित समझौता पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के अनिश्चितकालीन धरने के की वीरवार को अध्यक्षता एडवोकेट संजय अग्रवाल ने की। मंच संचालन विनोद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने किया। वीरवार को धरने पर सीटीएम भिवानी पहुंचे। उन्होंने दिव्यांग प्रतिनिधियों को 12 सूत्री मांगों का समझौता पत्र सौंपा और 12 सूत्री मांगे पूरी करने का विभागों को दिए गए निर्देश सहित का लिखित में ब्योरा दिया। जिससे सहमत होकर दिव्यांग प्रतिनिधियों ने 82 दिन से चले आ रहे कर्मिक अनशन को वापस ले लिया। 82वें दिन का कर्मिक अनशन कर रहे संदीप रोहिल्ला उप प्रधान को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। सीटीएम ने कहा जिला प्रशासन दिव्यांगों के साथ समझौता पत्र के अलावा भी अगर उनकी कोई परेशानी है उसका भी कानूनी तरीके से समाधान कराएगा।
एडवोकेट संजय अग्रवाल ने बताया आगामी एक अक्तूबर को राज्य स्तरीय बैठक में सभी जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। राज्य स्तरीय मांगों के लिए आगे की रणनीति तय करेंगे। विनोद वर्मा ने बताया राज्य स्तरीय लंबित मांगों के लिए सरकार से संकेत मिलने शुरू हो गए हैं जल्द ही बातचीत का दौर शुरू हो जाएगा। सुनील कुमार एडवोकेट उपाध्यक्ष ने बताया मृतक सुरेश कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए। सुरेश को शहीद का दर्जा दिया जाए, जिस का मसौदा तैयार कर समस्त जांच पड़ताल कर उपायुक्त ने चंडीगढ़ भेज दिया है। इस मौके पर मुख्य वक्ता संदीप रोहिल्ला उप प्रधान, सुनील तंवर धरना प्रभारी, प्रदीप प्रधान रोहतक, कृष्ण प्रधान बवानीखेड़ा, सतीश प्रधान लोहारू, पुष्पा प्रधान बास हिसार, कुलदीप प्रधान चरखी दादरी, राजबाला प्रधान महिला विंग, बहादुर सिंह सैनी प्रधान भिवानी ब्लॉक, सोमबीर पटौदी संरक्षक तोशाम, सुमित शर्मा मीडिया प्रभारी, भंवर लाल प्रदेश प्रवक्ता, सुरेश दादरवाल, सोनू प्रधान युवा विंग, ताई कलावती, कृष्णा ताई, सरोज प्रधान लोहारू, नरेश, जिले सिंह, रईसा, राजपाल प्रजापति, विनोद भिवानी, सतीश पलवल, ओम प्रकाश चांग, कृष्ण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें