भिवानी। जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का स्वागत किया गया। वहीं एकल नृत्य में जिला स्तर पर तृतीय और रागिनी में भी तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मानित किया।
विद्यालय प्राचार्य पुष्प लता ने बच्चों को आशीर्वाद देकर फूल मालाएं पहनाकर और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा उभरकर सामने आती है। इंचार्ज सरोज ने कहा कि अब यह बच्चे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और कड़ी मेहनत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। सामूहिक नृत्य में गितिका, रितिका, नैंसी, रितु, सृष्टि, रितु देवी, तान्या, नेहा, तनु, वंशिका, खुशी और गीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में गीतिका ने तृतीय व रागिनी में मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6-8 में कक्षा 6 की छात्रा महक ने रागिनी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य पुष्प लता के अलावा सरोज, तारा चंद, किरण सिवाच, भारत यादव, गीता, मनोज कुमार व संदीप शर्मा मौजूद थे। संवाद