जिले में बनाई गई विभिन्न मंडियों में 12 अप्रैल तक 11 हजार 214 मीट्रिक टन सरसों की पहुंच हुई, जिसकी आढ़तियां द्वारा सारी फसल की खरीद की जा चुकी है। वहीं जिले के 6688 किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर सोमवार तक 69,309 मीट्रिक टन गेहूं विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में बेच चुके हैं।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अनिल कालरा ने बताया कि 12 अप्रैल तक भिवानी अनाज मंडी में 5927, लोहारू में 678, बहल में 800, ढिगावां में 778, जुई में 1286, सिवानी में 420, तोशाम में 1120, बवानीखेड़ा में 205 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल समर्थन मूल्य से अधिक भाव पर बिकी। यह खरीद आढ़तियों द्वारा की गई है।
वहीं, दूसरी ओर 12 अप्रैल तक 69,309 मीट्रिक टन गेहूं की जिले की विभिन्न मंडियों में हुई। भिवानी अनाज मंडी में 14077, खरक कलां में 1004, चांग में 3854, लोहारू में 8971, बवानीखेड़ा में 9685 , बहल में 4286, धनाना में 1147, ढिगावा में 8223 , सिवानी में 6741, तोशाम में 3568 और जुई मंडी में 7753 मीट्रिक टन, गेहूं की आवक हो चुकी है। जिले की मंडियों में पहुंची गेहूं की कुल फसल में से 12,1664 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। जिले के 6688 किसान अपनी गेहूं की फसल मंडी में बेच चुके हैं।