पदक विजेता योग खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक के साथ। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। डीएवी जोनल व प्राथमिक स्कूली खेलों के खंड स्तरीय मुकाबलों में कायाकल्प योगा केंद्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विजेता टीमों में शामिल खिलाड़ियों का बीटीएम चौक से रेस्ट हाउस रोड स्थित कायाकल्प योगा केंद्र पहुंचने पर योगा कोच रेनु वर्मा व कविता अहलावत ने स्वागत किया। डीएवी जोनल विजेता खिलाड़ियों का नेशनल के लिए भी चयन हुआ है।
कायाकल्प योगा केंद्र की कोच रेनु वर्मा व कविता अहलावत ने बताया कि बुधवार को हालुवासिया विद्या विहार में प्राथमिक स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के खंड स्तरीय योगा मुकाबले हुए। इसमें अंडर 11 आयु वर्ग लड़कियों के मुकाबले में केंद्र की मानसी प्रथम, मानवी द्वितीय व जैश पांचवें स्थान पर रही। इसी तरह अंडर 11 आयु वर्ग लड़कों के योगा प्रतियोगिता में आरुष ने छठा स्थान हासिल किया। खंड स्तरीय योगा प्रतियोगिता के विजेता सभी खिलाड़ी 29 नवंबर को जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता में खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी तरह अंबाला में आयोजित डीएपी जोनल प्रतियोगिता में भिवानी की टीम प्रथम रही। विजेता टीम की खिलाड़ी प्रीति, मानवी, इशिका का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। रेनु वर्मा व कविता अहलावत ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का दोनों ही प्रतियोगिताओं में बेहतर व उमदा प्रदर्शन रहा। वहीं भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर लौटने की उम्मीद है।