फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मौसम ने फिर बदली करवट, तीन डिग्री गिरा दिन का तापमान

विज्ञापन
शहर के नेहरू पार्क में खेलते बच्चे। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और रविवार को दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना रहा जबकि रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो क्रमश: करीब तीन और दो डिग्री कम रहा। सुबह और देर शाम खुले स्थानों पर लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से भी राहत दी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार जिले में आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 29 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है और सुबह-रात ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि फसलों पर असर बारिश की मात्रा और क्षेत्रवार स्थिति पर निर्भर करेगा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए खेतों में जरूरी कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में संभावित बारिश और तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें