फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 एमएम बारिश फिर लाई आफत

Sun, 28 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश, बरसात - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश शहरवासियों के लिए फिर से आफत ले आई। करीब ढाई घंटे में ही 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से जलभराव होने पर दुकानदारों और आम लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कई दुकानों में पानी घुस गया। सीवरेज व्यवस्था चरमरा जाने तक देर शाम तक बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र में रुक-रुककर हुई बारिश  लगातार परेशानी बढ़ा रही है। पिछले दो रोज से उमस भरी गर्मी बनी हुई थी। उमस की मात्रा 79 फीसदी तक पहुंच गई थी जिससे उमस भरी गर्मी लगातार बढ़ रही थी। दोपहर बाद आसमान में काली घटाएं छाई तथा मेघा बरसने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। रुक-रुककर बारिश होती रही। राजस्व विभाग की ओर से 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से मेन बरसाती नालों में उफान आ गया  जिससे सीवरेज व्यवस्था चरमरा गई। कई भागों में सीवरेज बैक मारने से मकानों  व दुकानों में बरसाती पानी घुस गया।

मेन रोहतक फव्वारा के चौक समीप कई दुकानों के बाहर भारी मात्रा में  पानी का जमाव हो गया। दुकानदार बाल्टियों के जरिए पानी को निकालते देखे गए। इसी प्रकार बस स्टैंड रोड के साथ लगती गलियों में भारी मात्रा में पानी का जमाव हो गया। कई जगह मकानों के बाहर पानी का जमाव हो गया तथा कई भागों में नालियां ओवरफ्लो होने व सीवरेज ठप हो जाने पर पानी घरों में भी घुस गया जिससे लोगों को बेहद कठिनाई झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


यहां के लोग जलभराव से सबसे अधिक परेशान
पुरानी अनाज मंडी, काठमंडी क्षेत्र, बस स्टैंड कार्यशाला, नगर परिषद कार्यालय परिसर,कालेज रोड,दिल्ली रोड, सैनीपुरा, गीता भवन बैक साइड में बरसाती पानी से अधिक परेशानी बढ़ रही है। गांधी नगर स्थित आदर्श स्कूल वाली सड़क पर तो काफी बुरा हाल बना हुआ है। ढाणी रोड, घिकाड़ा रोड व रोहतक रोड के बरसाती नाले ओवरफ्लो बने हुए हैं। इस वजह से कालोनियों का बरसाती पानी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें