फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: फिर बढ़ा शहर में प्रदूषण, एक्यूआई 249 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में एक बार फिर से आबोहवा प्रदूषित होने लग गई है। बुधवार को एक्यूआई 249 दर्ज हुआ है, जबकि मंगलवार को एक्यूआई का स्तर 212 था। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर के कारण बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का अधिक खतरा बढ़ रहा है। वहीं सुबह और शाम के समय मौसम में भी ठिठुरन बनी रही, जिसके कारण लोग सर्दी के कपड़े पहने नजर आएं।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण आंखों में जलन, बार-बार आंखों से पानी आना, त्वचा रोग और सांस लेने में तकलीफ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनकी वजह से नागरिक अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन कक्ष में बुधवार को 50 से अधिक मरीज ऐसे आए, जोकि प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण बीमार हुए हैं। वहीं नागरिक अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने नागरिकों को परामर्श दिया कि सुबह और शाम के समय घर से बाहर न निकलें। धूल वाली जगह पर जाने से परहेज करें और बाजार में आए तक मास्क का प्रयोग जरूर करें। स्वास्थ्य में कोई भी गड़बड़ी लगने पर चिकित्सक से जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें