महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह अच्छी धूप खिली। अधिकतम तापमान 22.8 तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों एक सप्ताह तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी जिससे सुबह के समय ठंड रहेगी। परन्तु आमजन को कोहरा शीतलहर से जरूर राहत मिलेगी। क्षेत्र में दिन का तापमान सामान्य के आसपास जबकि रात को तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।
सोनीपत में सुबह से खिली धूप ने लोगों को राहत दी है। हवा चलने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री था। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी हवा चलने से तापमान में गिरावट आने संभावना जताई है।
अम्बाला में मौसम शुक्रवार को भी साफ रहा। सुबह धूप खिलने से सर्दी से राहत मिली गए। पिछले दो दिनों से धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
झज्जर में सुबह से मौसम साफ हैं। सुबह से धूप निकली हुई हैं। लेकिन वातावरण में ठंडक बनी हुई हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया।
पानीपत में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह ही धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया। शुक्रवार को वीरवार की अपेक्षा ठंड अधिक रहेगी।