फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली, गिरा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
34 फोटो रविवार सुबह खेतों में छाई धुंध। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। करीब सप्ताहभर बाद दोपहर के समय अच्छी धूप खिली और लोगों को धूप का आनंद लेते देखा गया। दो दिन के दौरान धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। रविवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया यानी करीब 3.1 डिग्री की गिरावट। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार का दोपहर के समय भले ही धूप खिली हो मगर ठिठुरन बनी रही। मौसम खिला तो बच्चे भी खेलने पहुंचे और पार्कों, खेल मैदानों में बच्चों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें