भिवानी। करीब ढाई साल पहले हुडा पार्क के सामने सेंटर सिटी सड़क क्षेत्र में सीवर लाइन डाली गई। लंबी जद्दोजहद के बाद सड़क निर्माण हुआ। मगर बेस ठीक नहीं होने के कारण अब सड़क जगह-जगह से धंस गई है। हालात ये है कि सड़क में दो-तीन जगह दो-दो फीट तक के गड्ढे बन गए है। सड़क धंसने के कारण हादसे हो रहे है। कमाल की बात तो यह है कि लघु सचिवालय जाने वाले इस मार्ग से हर रोज अनेक अधिकारी भी गुजरते हैं, मगर इस सड़क की सुध किसी ने नहीं लगी। फिलहाल भी हुडा की सड़क ठीक करने की कोई योजना है।
विभाग कर रहा पेच वर्क की तैयारी
करीब ढाई साल पहले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लिए नई सीवर लाइन डाली गई थी। जिसके चलते हुडा पार्क के सामने सिटी सेंटर सड़क को पूरी तरह तोड़ा गया। करीब छह महीने लोगों को खासी समस्या रही। मगर सहीं बेस तैयार नहीं होने के कारण अब सड़क अनेक जगह से धंस गई है। उधर सड़क पर अब पेच वर्क की तैयारी हो रही है। मगर हुडा के अधिकारी भी मानते है कि यहां पेच वर्क कामयाब नहीं, बल्कि नए सिरे से सड़क बनेगी तभी बात बनेगी। वरना पेच वर्क करने के बाद सड़क दोबारा धंसेगी। क्योंकि बेस कमजोर है। फिलहाल सड़क का अस्टिमेट बनाया गया है।
लाखों का होगा खर्च
सड़क का बेस मजबूत नहीं बनाने की लापरवाही अब महंगी पड़ेगी। हुडा अधिकारी कह रहे है कि उस समय भी जितना संभव हुआ उतना मजबूत बेस तैयार किया गया है। मगर अब बेस सहीं मजबूत नहीं होने की लापरवाही हुडा प्रशासन को महंगी पड़ेगी और नए सिरे से सड़क बनाने में लाखों खर्च होंगे। फिर से पहले सड़क तोड़ मजबूत बेस तैयार किया जाएगा और फिर सड़क बनानी होगी। ऐसे में लाखों खर्च होंगे।
वर्जन:::::
करीब ढाई पहले ही सड़क बनी थी और अब धंस भी गई। निर्माण के छह-सात महीने बाद ही सड़क धंसने लगी थी। इसमें कर्मचारियों की लापरवाही साफ झलकती है।
रमेश वर्मा, दुकानदार
वर्जन::
सड़क पर जल्द ही पेच वर्क किया जाएगा। इसके अलावा सड़क को नए सिरे से बनाने का भी प्रपोजल है। मंजूरी मिलने के बाद ही सड़क को बनाया जाएगा।
नरेश कुमार, एसडीई, हुडा