फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच मिनट के वाई ब्रेक में कराएंगे योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम रवि मीणा ने घोषणा की है कि उपमंडल के सभी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 5 मिनट का वाई ब्रेक निर्धारित किया जाएगा जिसमें योगाभ्यास कराया जाएगा। इस ब्रेक के दौरान स्कंध चालन, गिरवा संचालन, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटिचक्रासन, अनुलोम विलोम प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को 8 से 9 घंटे तक लगातार काम करना पड़ता है, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान हो जाती है। यह वाई ब्रेक शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करेगा और काम करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए, क्योंकि योग जीवन जीने की कला है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाए रखता है। वाई ब्रेक के माध्यम से तनाव को कम किया जा सकता है जिससे कार्य में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें