फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: सुंदर कनाल टूटने से रोहनात गांव की 700 एकड़ कृषि भूमि में हुआ जलभराव, फसल हुई बर्बाद

Sat, 24 Sep 2022 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर पाटने का काम शुरू किया है। मौके पर पहुंच एसडीएम व सिंचाई विभाग के एसई ने जायजा लिया।
विज्ञापन
सुंदर कनाल टूटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रोहनात के खेतों में शनिवार अल सुबह सुंदर कनाल टूटने से करीब 700 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। खेतों में करीब तीन से चार फीट पानी जमा होने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। शुक्रवार से ही नहर में पानी ओवरफ्लो चल रहा था। सूचना पाकर भिवानी के एसडीएम संदीप अग्रवाल व  सिंचाई विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटी नहर पाटने का कार्य शुरू करवाया। 

विज्ञापन


तेज बारिश के चलते व नहर में पानी की मात्रा ज्यादा होने के चलते नहर की करीब 100 फीट लंबी पटरी बह चुकी थी और समाचार लिखे जाने तक नहर पाटने का कार्य जारी था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार से ही सुंदर कैनाल में क्षमता से अधिक  पानी चल रहा था। नहर की क्षमता करीब साढ़े नौ सौ  क्यूसेक पानी की है, जबकि नहर में पानी करीब 12 सौ क्यूसेक था।

नहर में पानी ओवरफ्लो चल रहा था हालांकि सिंचाई विभाग के कर्मचारी शुक्रवार से ही सतर्क थे और नहर पर जेसीबी से भी मिट्टी डलवाई जा रही थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे रोहनात की आरडी नंबर 73680 नहर के राइट साइड की पटरी पानी के कारण बह गई। 
विज्ञापन


पानी की तीव्रता के चलते करीब 100 फीट की लंबी पटरी बह गई। खेतों में पानी वह चला गया। खेतों में पानी करीब तीन से चार फुट जमा हो गया। इससे करीब 700 एकड़ में खड़ी कपास, बाजरा, गन्ना व धान की फसल तबाह हो गई। इसी बीच नहर के लेफ्ट साइड भी पानी का रिसाव होकर कटाव होने लगा। परंतु विभाग के कर्मचारियों ने वहां पर मिट्टी डलवा कर उसके कटाव को रोक दिया और दूसरी साइड की पटरी को टूटने  से बचा लिया।

सूचना पाकर भिवानी के एसडीएम संदीप अग्रवाल व सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता प्रदीप यादव, सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता जगबीर सिंह, जेई सुरेंद्र, तहसीलदार, ग्राम सचिव मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें : Weather Haryana: आफत की बारिश से थम गई जिंदगी, फसलों में भारी नुकसान, आगे भी यलो अलर्ट

निरंतर बारिश के चलते व पटरी कटाव के कारण हो रहे पानी के बहाव को रोकने में विभाग बेबस नजर आया, हालांकि विभाग ने दो पॉकलैंड, दो जेसीबी व पांच ट्रैक्टर ट्राली सहित करीब 60 मजदूरों को पटरी पाटने के कार्य पर लगाया हुआ था।  समाचार लिखे जाने तक पटरी पाटने का कार्य जारी था।

किसानों को हुआ नुकसान
गांव रोहनात के किसान राजेंद्र गिल, मंजीत, सूरजमल शास्त्री, कृष्ण मलिक, अमरनाथ शर्मा, प्रदीप कौशिक, सतीश, सतबीर पानू, पालाराम ने बताया कि नहर टूटने से करीब 700 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। उनकी कपास, बाजरा, ज्वार, धान व गन्ने की फसल लगभग नष्ट हो गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ये बोले अधिकारी
इस बारे में सिंचाई विभाग के जेई सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि गांव रोहनात में नहर टूट गई थी। नहर की पटरी को पाटने का कार्य किया जा रहा है। किंतु तेज बहाव वह बारिश के मौसम के चलते ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डालने का कार्य व जेसीबी व पॉकलैंड का कार्य बाधित हो हो रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए मजदूरों को भी लगाया हुआ है। मजदूर मिट्टी के कट्टे भर कर व बलियों को लगाकर पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें