फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह ठीक किया तो तीसरी जगह लीक हुई मुख्य पेयजल लाइन

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित किरोड़ीमल पार्क के पास पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण व्यर्थ बहता पानी। संवाद न्य? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
घंटाघर से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर किरोड़ीमल पार्क के सामने एक बार फिर से मुख्य पेयजल लाइन लीक हो गई। इससे पहले पब्लिक हेल्थ विभाग दो जगह की लीकेज का समाधान करने के लिए यहां पर पहले ही गहरे गड्ढ़ों की खुदाई कर चुका है। एक बार फिर से मुख्य लाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बहता रहा। लाइन लीकेज का ये पानी फुटपाथ पर जमा होने से आसपास के दुकानदारों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। जिस लाइन में लीकेज है वह दो बूस्टिंग स्टेशनों के लिए पानी की आपूर्ति करती है। ऐसे में बूस्टिंग स्टेशनों तक पहुंचने वाला पानी भी लाइन लीकेज की वजह से दूषित ही रहा है। इन दोनों बूस्टरों से आधा दर्जन कॉलोनियां की करीब बीस हजार की आबादी जुड़ी है।
विज्ञापन

शहर के किरोड़ीमल पार्क के सामने घंटाघर से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर मुख्य सड़क के बीच सीसी सड़क तोड़कर गड्ढा खोदकर कुछ अर्से पहले ही एक लीकेज को ठीक किया गया था। इसी तरह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व भारत भवन धर्मशाला के पास भी पेयजल लाइन लीकेज हो गई थी। जिस वजह से फुटपाथ भी जमीन के अंदर ही धंस गई थी। इन दोनों जगहों पर पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों ने लीकेज को बंद कर दिया। अब नई जगह से यह मुख्य लाइन लीकेज हो गई। बूस्टिंग स्टेशन तक जाने वाली पेयजल लाइन जगह-जगह से लीकेज के पीछे पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी एक ही वजह मान रहे हैं कि सर्दियों में पानी की खपत कम हो गई है और प्रेशर की वजह से पानी की लाइन दबाव के कारण फट रही है। इसी वजह से लीकेज होने से पानी भी व्यर्थ में बह रहा है। वैश्य महाविद्यालय के सामने चौक के समीप भी पब्लिक हेल्थ विभाग ने गड्ढा खोदा था। जिसे अभी तक पूरी तरह से बंद भी नहीं किया गया है। दादरी गेट बूस्टिंग स्टेशन से 12 इंची मुख्य लाइन शहर के लेबर कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन और बीटीएम कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन तक जाती है। जो वैश्य कॉलेज के सामने चौक से आगे दस इंची कर दी गई है। 12 इंची मुख्य लाइन में ही कई जगह लीकेज बनी है।
20 हजार तक की आबादी हो रही प्रभावित
दोनों बूस्टरों के तहत टीआईटी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, चिंरजीव कॉलोनी, जगत कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, पार्क कॉलोनी, जाट कॉलोनी बीटीएम चौक क्षेत्र, लेबर कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी आदि कॉलोनियां आती है। जिनके करीब 20 हजार से अधिक लोग अब प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

लीकेज ठीक करने में सीसी सड़क बनी बड़ी परेशानी : पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी एक लीकेज ठीक कर रहे हैं तो दूसरी लीकेज फिर हो जाती है। इस काम में सबसे बड़ी परेशानी सीसी सड़क बनी हैं। कंकरीट से बनी सड़क को मजदूरों के जरिए भेद पाना मुश्किल है। ऐसे में अब लीकेज ठीक करने से पहले सड़क तोड़ने के लिए भी खानक से कंकरीट तोड़ने वाली मशीन मंगवानी पड़ेगी। इसी वजह से लीकेज समाधान का काम भी रुका हुआ है।
दादरी गेट से शहर के दो बूस्टिंग स्टेशनों को पानी की आपूर्ति करने वाली 12 इंची लाइन में लीकेेज है। इसी ठीक करने के लिए कंकरीट की सड़क तोड़ी जाएगी। जिसके बाद ही इस पर काम शुरू होगा। पहले भी दो जगह लीकेज ठीक की गई हैं, लेकिन अब नई जगह फिर से लीकेज हुई है।
विज्ञापन

- राजेंद्र जेई पब्लिक हेल्थ विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें