चरखी दादरी। क्षेत्र के दो और गांवों के जलघर अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। जनस्वास्थ्य विभाग जल्द ही गांव चरखी व भैरवी के जलघरों की 181 लाख रुपये के बजट से पेयजल क्षमता बढ़ाएगा। विभाग ने दोनों गांवों के जलघरों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार करने के बाद इसके लिए बजट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। अब विभाग जल्द इस ओर अपना कार्य आरंभ करेगा। पेयजल की क्षमता बढ़ते ही गांव भैरवी व चरखी के ग्रामीणों को पानी की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।
गांव चरखी व भैरवी में पिछले लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। फिलहाल इन गांवों में पेयजल का पुराना सिस्टम ही चलता आ रहा है। गांव चरखी की आबादी करीब 15 हजार है। आबादी के हिसाब से ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होता। जबकि कई दशक पुराना वाटर सिस्टम का जवाब देने से पानी की किल्लत लगातार बनी हुई थी।
बाक्स:
हाई लेवल टैंक बनेगा
इस प्रोजेक्ट के तहत इन दोनों गांवों के लिए हाई लेवल टैंक बनेगा। तैयार होने के बाद इस टैंक की पेयजल क्षमता सामान्य टैंक से दुगुनी होगी। जरूरत पड़ने पर पानी की अतिरिक्त आपूर्ति की जा सकेगी। इस टैंक का निर्माण कंकरीट से होगा।
बाक्स::
नई मशीन होंगी स्थापित
यहां पूरा सिस्टम नया होगा। नए सिस्टम के तहत मशीन व पानी की मोटरें भी नई होंगी। पंपिंग सिस्टम भी नया होगा। पूरा सिस्टम नई तकनीक से सुसज्जित होगा। सभी लाइनें लोहे की बनी होगी जहां लीकेज की समस्या नहीं के बराबर रहेगी। बाक्स::
दुगुनी होगी पानी की क्षमता
इस सिस्टम के ठीक प्रकार से शुरू होने पर पानी की क्षमता दुगुनी हो जाएगी। जहां दोनों गंावों में पेयजल किल्लत नहीं रहेगी वहीं पानी की पर्याप्त आपूर्ति किए जाने से लोगों को पर्याप्त पानी भी मिल सकेगा।
बाक्स::
रिजर्व टैंक भी बनेगा
यहां रिजर्व टैंक बनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है ताकि पानी को लंबे समय तक स्टोरेज रखा जा सके। नहरों में पानी कम आने पर रिजर्व टैंक से काम चलाकर लोगों को पानी की आपूर्ति की जा सके।
वर्जन=
इन गांवों में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कर ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
राकेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग