फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिना पेयजल आपूर्ति के भर रहे पानी का बिल, जताया रोष

Sat, 06 Jul 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 पेयजल समस्या को लेकर रोष प्रदर्शन करते भोजोवाली देवी मंदिर कॉलोनी वासी। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के भोजोवाली देवी मंदिर कॉलोनी के निवासियों ने पेयजल समस्या को लेकर रोष प्रदर्शन किया। क्षेत्र वासियों ने बताया कि उनकी गली में पिछले तीन महीने से पानी नहीं आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की तकनीकी कमियों के चलते गली में पानी पहुंच नहीं रहा है।
विज्ञापन


पिछले कई महीनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से घरों में हैडपंप लगवा रखे हैं। लेकिन हैडपंप से मिट्टी का पानी आता है। जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने समस्या रखी थी। वे बिना पेयजल आपूर्ति के पानी का बिल भर रहे हैं। भोजोवाली देवी मंदिर कॉलोनी निवासी नरेश ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या दो बार सीएम विंडो पर लगाई, लेकिन उसका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। काॅलोनीवासियों ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पिंकी, कविता,सुमन,विद्या, नरेश, राजेंद्र, अमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें