फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कचरा ही कचरा, दो सेनेटरी इंस्पेक्टर और 12 दरोगाओं को नोटिस

Thu, 01 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब आठ माह बाद अधिकारी फिर शहर की सफाई का निरीक्षण करने सड़क पर उतरे। हालात सुधरने की बजाए पहले से भी बदत्तर मिले। जगह-जगह कचरे के ढेर और गंदगी। एसडीएम ने निरीक्षण के बाद नगर परिषद के दो सेनेटरी इंस्पेक्टर और 12 दरोगाओं को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर आने में एक महीना ही शेष है। दो साल पहले इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। अब हालात ये है किजगह- जगह कचरे के ढ़ेर लगे है। अनेक जगह तो सड़क तक कचरा फैला है। एसडीएम सतपाल सिंह ने बुधवार को नगर परिषद एमई सुंदर सिंह, जेई सौहार्द व अन्य के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुली और जगह-जगह कचरे के ढेर मिले। गंदगी से खफा एसडीएम ने नगर परिषद के दोनों सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास और ब्रह्मजीत व 12 सफाई दरोगाओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।

बृहस्पतिवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को भी फटकार लगाकर शहर में सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए गए है। कचरा डालने के लिए बनाई चार दीवारी, फिर भी सड़क पर कचरा दादरी रोड पर खुले में कचरा डाला जा रहा था तो पिछले वर्ष करीब 10 लाख की लागत से चारदीवार कर अंदर ही कचरा डंप करने का स्थान बनाया गया। इससे उद्देश्य था कि सड़क पर कचरा न आए और मुख्य मार्ग पर कचरा न दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें