फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू नगर पालिका में वार्ड कमेटियों का गठन, विकास कार्यों की निगरानी होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड स्तर पर विकास कार्यों को सुदृढ़ बनाने के लिए वार्ड कमेटियों का गठन किया गया है जो विकास कार्यों की निगरानी के साथ जनसमस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

इन कमेटियों का मुख्य उद्देश्य संबंधित वार्ड में विकास कार्यों पर नजर रखना और नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना है। प्रत्येक वार्ड कमेटी में संबंधित वार्ड पार्षद को अध्यक्ष बनाया गया है जो विकास कार्यों की देखरेख करेंगे।
यह कमेटियां क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आगामी 16 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन वार्ड कमेटियों के साथ सीधा संवाद करेंगे जिसमें वार्ड स्तर की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को इस संबंध में लोहारू नगर पालिका में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप बंटी तायल ने की। बैठक में नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर, जेई कृष्ण सैनी और बीआई राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें