फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल में सबसे कम मतदान

विज्ञापन
63 फोटो हनुमान ढाणी बूथ पर लाइन में लगी महिलाएं अपनी वोटर आइडी दिखाते हुए। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी के चार विधानसभा क्षेत्रों में 2014 में जहां सबसे अधिक मतदान का रिकार्ड बना था तो इस बार 28 साल का सबसे न्यूनतम मतदान का रिकार्ड बना। इस बार 70.36 फीसदी मतदान हुआ जबकि 2014 में 77.1 फीसदी मतदान हुआ था। भिवानी में 42 साल का सबसे कम मतदान हुआ तो तोशाम, बवानीखेड़ा और लोहारू में 28 साल का सबसे कम मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ। भिवानी में 58.7 फीसदी मतदान हुआ तो लोहारू में 70.85, तोशाम में 70.4 और बवानीखेड़ा में 67.4 फीसदी मतदान हुआ। अधिकतर समय मतदान केंद्र खाली या कुछ ही मतदाता नजर आए।
विज्ञापन

इस बार नहीं दिखी ज्यादा लंबी कतारें : इस विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और अधिकतर बूथों पर बहुत कम ही मतदाता नजर आए। दोपहर के 12 से तीन बजे तक तो मतदान केंद्र पूरी तरह खाली नजर आए। सुबह और शाम के समय ही मतदान केंद्रों में भीड़ नजर आई।
हॉट सीट तोशाम में इस बार 70.4 फीसदी मतदान : जिले की हॉट सीट कही जाने वाली तोशाम सीट पर इस बार 70.4 फीसदी मतदान हुआ। यह पिछले करीब 28 सालों का सबसे कम प्रतिशत है। 1991 में यहां 65 फीसदी मतदान हुआ था। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां रिकार्ड तोड़ 82.2 फीसदी मतदान हुआ था। यहां कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री किरण चौधरी और भाजपा प्रत्याशी शशि रंजन परमार के बीच मुकाबला था। पूर्व मंत्री किरण चौधरी यहां पिछले तीन विधानसभा चुनावों से जीतती आ रही है जबकि पूर्व विधायक शशि रंजन परमार पहली यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

भिवानी में रिकार्ड सबसे कम 58.7 फीसदी मतदान : भिवानी में भी मतदान प्रतिशत में खासी गिरावट आई। भिवानी के पिछले 42 साल के इतिहास में सबसे कम मतदान हुआ है। भिवानी में 58.7 फीसदी मतदान हुआ है जबकि 2014 में यहां भी मतदान का रिकार्ड बना था। उस समय यहां 71 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार पिछले करीब 19 सालों का सबसे कम मतदान है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के घनश्याम सर्राफ और जेजेपी के डॉ. शिवशंकर भारद्वाज के बीच है। दोनों प्रत्याशियों सहित बाकी सभी 19 प्रत्याशी भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए।
बवानीखेड़ा में 28 साल का न्यूनतम मतदान, 67.4 फीसदी हुआ मतदान : बवानीखेड़ा में इस बार 67.4 फीसदी मतदान शाम छह बजे तक दर्ज किया गया। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 73.8 फीसदी मतदान हुआ था। यानी इस बार करीब 6.4 फीसदी कम। यहां भाजपा के बिशंबर वाल्मीकि और कांग्रेस के रामकिशन फौजी आमने-सामने हैं।
28 साल बाद लोहारू में हुआ न्यूनतम मतदान, उम्मीदवारों की चिंता बढ़ी : लोहारू में त्रिकोणीय मुकाबला है मगर लोग मुख्य मुकाबला भाजपा के जेपी दलाल और कांग्रेस के सोमवीर सिंह के बीच ही मान रहे है। यहां 69.3 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। जबकि 2014 के चुनाव में यहां 81.9 फीसदी मतदान हुआ था। यानी करीब 12.6 फीसदी कम। इस बार पिछले 28 साल का सबसे न्यूनतम मतदान हुआ है। अब इस कम हुए मतदान का नुकसान किसे होता है और फायदा किसे मिलता है यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन

ये रही मतदान की स्थिति
विधानसभा मतदाता कुल मतदान प्रतिशत
भिवानी 214997 126592 58.7
तोशाम 206979 145561 70.4
लोहारू 191225 135502 70.85
बवानीखेड़ा 198568 134024 67.4
कुल मतदाता 811769 541769 70.36
---------------------------------
विधानसभा क्षेत्र मतदाता पुरुष महिला
भिवानी 214997 113662 101135
तोशाम 206979 110266 96713
लोहारू 191225 101455 89770
बवानीखेड़ा 198568 106415 92153
-----------
चुनावों में ऐसा रहा वोटिंग प्रतिशत
वर्ष भिवानी तोशाम लोहारू बवानीखेड़ा
2019 58.7 70.4 70.85 67.4
2014 71 82.2 81.9 73.8
2009 66.21 68.19 79.23 68.51
2005 65.87 74.68 77.17 75.80
2000 61.9 76.7 70.7 70.8
1996 65.3 74.4 67.9 69.6
1991 58.8 65 58 59.7
1987 74.4 69.7 67.5 67.5
1982 65.8 66.6 63.2 67.9
1977 64.7 70.6 57.9 52.7

51 फोटो बृजवासी कॉलोनी निवासी शीतल- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें