फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को मिलेगी रंगीन वोटर आईडी

Sun, 28 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्लैक एंड व्हाइट मतदाता पहचान पत्र यदि आपको पसंद नहीं है तो आप रंगीन वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। नए मतदाताओं को चुनाव कार्यालय रंगीन वोटर कार्ड उपलब्ध करा रहा है अब रंगीन कार्ड चाहने वालों को भी मुराद पूरी होगी। मतदाता चुनाव कार्यालय में जाकर आवेदन व 25 रुपये का शुल्क जमा करवा नया कलर वोटर कार्ड बनवा सकते है। इसके लिए उन्हें अपना रंगीन फोटो व जरूरी दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने होंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके लिए उन्हें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर मांगी गई जानकारियां भरनी होगी। इसके लिए आवेदक का मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी होनी आवश्यक है।

ऐसा है पीवीसी
मतदाता सूची में जुड़ने वाले नए वोटर को स्मार्ट पहचान पत्र दिया जाएगा। इस पीवीसी (प्लास्टिक वोटर कार्ड) के दोनों ओर मतदाता का ब्योरा लिखा होगा। सामने की साइड सबसे ऊपर वोटर की मतदाता पहचान संख्या नंबर, रंगीन फोटो, नाम व पिता का नाम (हिंदी व अंग्रेजी) में लिखा होगा। पीछे की साइड पुरुष/महिला, जन्मतिथि, पता, जारी तिथि, निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर, विधानसभा क्षेत्र नाम व संख्या, व जरूरी दिशा-निर्देश लिखे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें