फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

विज्ञापन
103 फोटो शिक्षाबोर्ड परिसर में मतगणना केंद्र पर पुलिस के कड़े पहरे के बीच तैयारियां करते हुए कर्मच? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
मतदान के बाद से चल रहा संभावनाओं का बाजार और कयास का जोर अब खत्म होने को है। इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है और आज फैसला हो जाएगा कि विधायक का ताज किसके सिर सजेगा। चार विधानसभा क्षेत्रों से 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। ईवीएम को सीआईएसएफ, हरियाणा सशस्त्र बल और स्थानीय पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है।
विज्ञापन

मतगणना की सारी तैयारी हो चुकी है। 800 जवानों की सुरक्षा में मतगणना होगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में भिवानी, तोशाम, लोहारू विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी वहीं राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी बता दी गई है। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुजान सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राजनीतिक दलों के नुमाइंदे भी कर रहे मॉनिटरिंग : प्रत्याशियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नुमाइंदे भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शिक्षा बोर्ड में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ ने भी मतगणना केंद्रों का दौरा किया और कहा कि कहा कि नतीजे अपने आप बयां कर देंगे कि जनता ने किसको जनादेश दिया है।
विज्ञापन

जालियों के बाहर से काउंटिंग देख सकेंगे एजेंट : प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। वे अंदर लगाई गई जालियों के बाहर से मतगणना को देख सकेंगे।
हांसी रोड रहेगा बंद, बाइपास ही जाए, लगाए पांच विशेष नाके : मतगणना हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में होनी है। जिसके चलते इसके सामने के हांसी मार्ग को बंद किया गया है। यहां आवागमन बंद रहेगा और हैवी व्हीकल को तोशाम बाईपास के माध्यम से निकाला जाएगा। इसके लिए पांच विशेष नाके लगाए जाएंगे। जिनमें सदर थाना के पास स्टेडियम मार्ग पर, भगत सिंह चौक के पास, हांसी रोड पर खरकड़ी मोड़ टी प्वाइंट के पास, जिला जेल के पास बाईपास मोड़ पर, रेस्ट हाउस के पास लगाए जाएंगे। ट्रैफिक को डायवर्ट करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की रहेगी। जो रोहतक रोड पर मिनी बाईपास से हांसी, हिसार रूट से जाने वाले वाहनों को तोशाम बाईपास मार्ग से निकालेंगे। वहीं हांसी, हिसार, तोशाम से लोहारू, दादरी, रोहतक, दिल्ली जाने वाले वाहनों को भी तोशाम बाईपास से ही निकाला जाएगा। मतगणना में जिनकी ड्यूटी लगी हुई है या चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों, उनके इलेक्शन एजेंट, काउंटिंग एजेंट व आपातकालीन वाहनों और मीडिया कर्मियों के लिए रोड खुला रहेगा। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थान के पास मोबाइल फोन, माचिस, लाइटर, तरल पदार्थ आदि सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। तीन सुरक्षा घेरों में सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। जिसमें पहला राउंड सीएपीएफ, दूसरा स्टेट आर्म्ड पुलिस व तीसरा राउंड जिला पुलिस का रहेगा। जो कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपनी पैनी नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था भी रहेगी। आमजन को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें