भिवानी। रोहतक के नांदल भवन में 10वीं कैडेट व जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव नवाराजगढ़ के खिलाड़ी विशाल स्वामी ने कांस्य पदक जीत कर गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया।
विजेता खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा के जिला प्रधान एवं समाजसेवी मा. अशोक जोगी व पूर्व पार्षद किरण बाला के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ी विशाल स्वामी ने अपनी सफलता का श्रेय कोच संदीप व परिजनों को दिया। इस अवसर पर निवर्तमान सरपंच फुलकुमार, बिशन सिंह स्वामी, रामकुमार स्वामी, डा. कुलदीप, सत्यवान स्वामी, दलबीर डोहकी, कमल स्वामी, राव जयबीर सिंह, बिन्दर यादव, सुरेन्द्र स्वामी, अनील यादव, श्रीनिवास यादव, पोस्ट मा. ओमप्रकाश, सतबीर यादव, संजय कुमार स्वामी, हरिश कुमार स्वामी, गोरव भारद्वाज, पार्षद मांगेराम झाडुवाला, मा. मनोज बामला, आशीष बामला, डॉ. सुरेश कौशिक मौजूद रहे। संवाद