हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव के नवनिर्वाचित सरपंच शर्मशार कर देने वाली सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में नवनिर्वाचित सरपंच अपनी ही पत्नी को मकान की दहलीज पर ठोकरें मार-मारकर बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। जिसे छुड़वाने के लिए दो बुजुर्ग महिलाएं भी काफी प्रयास कर रही हैं, लेकिन सरपंच उन बुजुर्ग महिलाओं को भी दूर कर रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरपंच के इस शर्मनाक वीडियो को पीएम, सीएम, पंचायत मंत्री के अलावा गृहमंत्री अनिल विज को भी ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी सरपंच का कहना है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। ये वीडियो करीब एक साल पहले का है। वह अपनी पत्नी से वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराएगा।