फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई तक जिले के 326 गांवों में मिलेगी उपभोक्ताओं को पूरी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अब भिवानी जिले के 326 गांवों में ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम प्रबंधन ने जुलाई 2020 तक का लक्ष्य रखा है। फिलहाल अधिकांश ग्रामीण फीडरों पर साढ़े 16 घंटे बिजली दी जा रही है। निगम की महत्वाकांक्षी योजना में लंबे फीडरों में से अलग से नए फीडरों के निर्माण की परियोजनाएं भी शामिल की गई हैं, ताकि इन फीडरों का उचित रखरखाव संभव हो पाए। इतना ही नहीं कमजोर बिजली के तारों को भी बदले जाने की योजना है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 2020 में भिवानी के 326 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की योजना बनाई है। जबकि भिवानी सर्कल में भिवानी व चरखी दादरी जिले के 468 गांव आते हैं, जिनमें पर्याप्त बिजली आपूर्ति का जिम्मा भी निगम अधिकारियों के कंधों पर हैं। भिवानी सर्कल में तीन लाख 47 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए तीन सब डिविजन बनाए गए हैं। जबकि भिवानी सर्कल के अंतर्गत 17 सब डिविजन हैं। इन सब डिविजन में 797 ग्रामीण व शहरी फीडरों का संचालन भी 85 से अधिक पावर सब स्टेशनों के माध्यम से किया जा रहा है।
54 फीडरों पर जल्द होगा काम पूरा, 166 गांवों को मिलेगी पर्याप्त बिजली
निगम प्रबंधन की मानें तो 54 ग्रामीण फीडरों पर चल रहा काम जल्द पूरा होगा। 42.44 करोड़ रुपये की लागत से फीडरों के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद जिले के 166 गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में साढ़े 16 घंटे के साथ 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जिन गांवों में अभी साढ़े 16 घंटे बिजली मिल रही हैं, उन्हें 26 जनवरी तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए टेंडर कराए जाएंगे। अधिकांश फीडरों पर काम चल रहा है। इससे जुलाई 2020 तक भिवानी के सभी गांवों को पूरी बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

-राजकुमार जाजौरिया, निगम महाप्रबंधक भिवानी सर्कल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें