फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांवों में ब्लैकआउट, थाने में मोबाइल की रोशनी बनी सहारा, पेयजल को तरसे लोग

Sat, 24 Oct 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू थाने में बत्ती गुल होने पर मोबाइल टॉर्च जलाकर काम करते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
तोशाम, बवानीखेड़ा, बहल, लोहारू। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जिले के कई गांवों में ब्लैकआउट रहा तो कहीं 45 घंटे तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई और अस्पतालों में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लोहारू में बिजली गुल होने से पुलिस थाने में अंधेरा छा गया। इस दौरान मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कामकाज करना पड़ा। बिजली हड़ताल के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच श्याम सुंदर ज्योति मंडल ने शहरवासियों को राहत देने की पहल की है।
मंडल के प्रधान सुभाष सैनी ने बताया कि फिलहाल पानी पहुंचाने के लिए एक ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड से अतिरिक्त मांग आने पर व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर राजस्थान से पानी लाकर लोहारू के सभी वार्डों में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताकि शहरवासियों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। देर रात कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें