पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपते गांव ढ़ाणी माहु के ग्रामीण।
भिवानी। पेयजल समस्या से परेशान गांव ढाणी माहु के ग्रामीणों ने एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डाॅ. बीआर आंबेडकर यूथ संगठन के प्रधान पवन मेहरा ने कहा कि गांव ढाणी माहु में पेयजल किल्लत गहराई हुई है। इसके समाधान की मांग वे कई बार एडीसी व डीसी व सांसद चौ. धर्मबीर सिंह से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी पाइप लाइन का कार्य नही हुआ।
उन्होंने कहा कि पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा न होने के चलते गांव में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। ऐसे में मांग करते हैं कि ग्रामीणों की इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।
साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाने पर मजबूर होंगे। इस दौरान एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्या का 15 दिनों में समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर ओमपति देवी, संतरा देवी, धनपति देवी, गोवर्धन, दिनेश, पूर्व पंच रामनिवास, कृष्णा मेहरा, पंच संदीप सिंहमार, सरपंच रणवीर सिंह मौजूद रहे।