फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बहल में सड़क के बीच शव रखकर लगाया ग्रामीणों ने जाम, बंद रहा बहल का बाजार

Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कृष्ण के शव को सडक़ पर रखकर जाम लगाते हुए लोग।
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। राजस्थान में वीरवार को बहल के युवक की हत्या के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शव का सादुलपुर में पोस्टमार्टम करवाया। शव को बहल लाया गया तो परिजनों ने शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना के विरोध में पूरा बाजार बंद हो गया और लोगों ने एकजुट होकर पुलिस से बहल में युवक के अपहरण का मामला दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने के लिए मौके पर आए पर लोग अपनी मांग पर अडिग रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे कृष्ण सैनी के शव को सादुलपुर से एंबुलेंस में रखकर बहल लाया गया। लोगों ने शव को घर ले जाने के बजाय बहल-भिवानी मुख्य मार्ग पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। शव के आने के बाद पूरा बहल बाजार बंद हो गया और दुकानदार भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर एतराज उठाया और पुलिस से लोगों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार का जवाब मांगा। लोगों ने कहा कि कुछ दिन पहले कस्बे के एक दुकानदार की पिटाई के मामले में जब लोग कार्रवाई के लिए गए तो पुलिस का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना था। इसके अलावा राजमिस्त्री कमल की हत्या के मामले में भी पुलिस लोगों से सही तरीके से पेश नहीं आई। उपस्थित लोगों ने कहा कि वह कृष्ण की हत्या के मामले में पूरा न्याय चाहते हैं। बहल पुलिस राजस्थान पुलिस से बात करके उनको केस की प्रोग्रेस रिपोर्ट बताए कि पुलिस जांच अभी तक कहां तक पहुंची है।
बहल थाना प्रभारी सुमित श्योराण ने लोगों के बीच आकर पुलिस द्वारा पूरा सहयोग करने की बात कहकर लोगों को मनाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने। बाद में एसएचओ सिवानी कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर प्रेम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर आए और लोगों को पुलिस कार्रवाई की बात समझाकर धरने से उठाने का प्रयास किया। पर धरने पर बैठे एडवोकेट अशोक आर्य व अन्य लोगों ने दो टूक कहा कि वो चाहते हैं कि बहल थाने में कृष्ण सैनी के अपहरण का मामला दर्ज हो, बहल पुलिस लोगों से किए गए गलत व्यवहार की माफी मांगे, कृष्ण सैनी की हत्या में अब तक हरियाणा या राजस्थान पुलिस की अब तक की जांच बताई जाए और कृष्ण के परिवार को आर्थिक सहायता देने के अलावा परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि पुलिस बहल और बहल से राजगढ़ के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करें और आरोपियों का सुराग लगाए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बात करने के लिए मौजिज लोगों की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी और लोगों की मांग के बारे में बताया। समाचार लिखे जाने तक लोगों का धरना जारी था। कृष्ण के शव को फ्रीजर में लगाकर बीच सड़क पर रखा था।


दूसरे दिन भी पुलिस नहीं लगा पाई हत्या का कोई सुराग
राजस्थान के सादुलपुर के हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव गुसाइयों की ढाणी के पास मिले बहल के युवक के शव के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। घटना की जांच के लिए चूरू जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने घटना का मौका निरीक्षण किया व आवश्यक जानकारी ली। हमीरवास थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद मृतक युवक कृष्ण कुमार सैनी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंपा। हमीरवास थाना अधिकारी राधेश्याम थालोड़ ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी कॉल डिटेल को खंगाल कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया मामले में सीमावर्ती हरियाणा के क्षेत्रों में पुलिस हर संभावित जगहों पर दबिश देने का काम कर रही है।
पुलिस ने बताया कि हरियाणा पुलिस के सहयोग से अज्ञात आरोपियों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतक कृष्ण कुमार सैनी के पुत्र राहुल सैनी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें